10 मुकदमों वाला शातिर स्नैचर गिरफ्तार, 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चिह्नित हुआ था आरोपी

हल्द्वानी _
जनपद में महिलाओं के मंगलसूत्र लूट कर रफूचक्कर होने वाले एक आरोपी को मुखानी और एसओजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपी से पीले धातु के दो पेडल बरामद हुए है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त होने वाली बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और मार पीट के मामलों में 10 मुकदमे पंजीकृत है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
         मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि 30 जनवरी और 4 फरवरी को मुखानी थाना क्षेत्र में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपटमारी करते हुए दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूट लिया था। जबकि 6 फरवरी को रामनगर कोतवाली क्षेत्र में आरोपियों द्वारा एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया था। तीनों मामलों में मुखानी और रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के अनावरण के लिए एसओजी और थाना पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों को चिह्नित करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक को भी चिह्नित किया गया। कल देर रात संदिग्ध आरोपी के मो0सा0 न. HR 29AF2325 से कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आने की सूचना पर पुलिस टीम को मिली। जिसपर टीम द्वारा द्वारा कालाढूंगी रोड पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जैसे ही टीम द्वारा उक्त मो0सा0 को रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठा बाइक सवार बाइक से कूद गया और मौके से भाग गया। जिसके बाद टीम ने एक आरोपी को बाइक सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज गांधी पुत्र नंदराम निवासी गांव पदमपुर थाना मिल्क खाना तहसील स्वार जिला रामपुर  उम्र 36 वर्ष बताया। आरोपी ने बताया कि 30 जनवरी और 4 फरवरी  को मुखानी क्षेत्र में 02 महिलाओं के मंगलसूत्र झपट्टा मारकर ले भागे थे। जबकि 6 फरवरी को उन्होंने रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर ले भागे थे आज हम फिर घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहे थे। आरोपी से दो पीले धातु के पेडल भी बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रामपुर/ उत्तराखंड  में हत्या मारपीट हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 अभियोग है। जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement