पति से झगड़े के बाद फंदे पर झूली विवाहिता

सात साल पहले हुई थी मृतका की शादी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि  अक्सर दंपत्ति में झगड़ा होता रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायत नामा भरा गया।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला द्वारा सुसाइड कर लिया है। दरोगा महेश कांडपाल और महिला दरोगा पूनम रावत द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया और प्रारंभिक जांच की। पता चला कि मृतका का नाम विवाहिता बसंती सरकार है। उनकी शादी चंदन सरकार निवासी गबिया सहरे माधोटांडा पीलीभीत के साथ हुई थी। शादी के सात साल हुए है और अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। 16 मई की रात्रि भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और रविवार की दोपहर देखा कि बसंती ने छत पर बने स्टोर रूम में जाकर चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement