रुद्रपुर में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी नाजिम पुलिस मुठभेड़ में घायल

Share News

अभियुक्त से दो कारतूस, तमंचा और नगदी हुई बरामद, पैर पर लगी गोली

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रूद्रपुर

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त और घटनास्थल की तस्वीरें

। एक महीने पहले नशा तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी नाजिम पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। नाजिम घटना के बाद से फरार चल रहा था। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व 4100 रूपये बरामद हुए।

दरअसल, एक फरवरी को एंटीएफ, एसओजी और पुलिस टीम वार्ड नंबर 28 सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करी की सूचना पर गई थी। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई थी और एक घर की छत से पुलिस पर कुर्सियां फेंकने के साथ ही पथराव कर दिया गया था। इस दौरान एक युवक को परिजनों ने पुलिस टीम से छुड़ा लिया था। इस पथराव में हेड कांस्टेबल भुवन सिर पर गंभीर चोट आई थी। इस मामले में पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस दौरान नामजद आरोपियों को जेल भेजा गया था जबकि मुख्य आरोपी नाजिम फरार चल रहा था।

सोमवार की आधी रात को मुखबिर ने एएनटीएफ व एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम को सूचना दी कि  नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से सिडकुल की ओर से हल्द्वानी जा रहा है। तत्काल पुलिस टीम ने पारले चौक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। प्रारम्भ की गई । बागवाला/बिन्दुखेड़ा बाईपास की ओर से आती एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने भागने का प्रयास करते हुए मोटरसाइकिल मोड़ी और वह अनियंत्रित होकर गिर गया।  अभियुक्त ने टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में  जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी। पुलिस बल ने अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पूर्व में कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 109, 121, 132, 190, 191(2)(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया गया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। मुठभेड़ के बाद अभियुक्त को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *