
एसटीएफ कुमायूॅ, ड्रग्स इंस्पेक्टर और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स विभाग और थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गदरपुर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद किया है। टीम ने मेडिकल स्टोर मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसटीएफकी ओर से जारी प्रेस नोट में बताया कि एसटीएफ टीमों को राज्य में नशे का कारोबार कर रहे अपराधियों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिये गये थे। इसी के तहत एएसपी एसटीएफ विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के दिशा-निर्देशन में निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली गदरपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर कुमार मेडिकल हाॅल में छापा मारा। इस कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर एवं संबंधित थाना पुलिस की टीम भी शामिल रही।
टीम ने मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों,कफ सीरप बरामदगी की। एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड 1, गदरपुर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नशा तस्करी करने वालों की सूचना दें। एसटीएफ की लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेैबलेट तथा 51 प्रतिबन्धित कफ सीरप बरामद किये गये हैं। अभियुक्त से पूछताछ से अहम जानकारियां मिली हैं और इनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।


