माँ से नाराज होकर घर से निकली लड़की से गैंगरेप

Share News

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित, हड़कंप

– पीड़िता से जानकारी जुटा रही है पुलिस

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। कोतवाली इलाके में घर से नाराज होकर निकली एक 13 साल की लड़की को पनाह देने के बहाने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के साथ उसके चाचा दोस्त शामिल थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की घरेलू बात पर अपनी माँ से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। इस दौरान उसने अपनी एक सहेली से मुलाकात की। सहेली ने लड़की की परेशानी को देखते हुए उसकी मुलाकात एक युवक से करवाई। युवक ने लड़की के सामने हमदर्द बनने का नाटक किया और उसे संभालने का भरोसा दिया।

आरोप है कि युवक पहले पीड़िता को लालपुर स्थित वंडर पार्क घुमाने ले गया। इसके बाद शाम होने पर उसने लड़की को ठहरने के लिए एक कमरा दिलाया और पनाह दी। लेकिन रात होते ही युवक ने अपनी असलियत दिखा दी और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने अपने चाचा को भी वहां बुला लिया और उससे भी लड़की का रेप करवाया। अगले दिन आरोपी युवक ने अपने कुछ अन्य दोस्तों को बुलाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया और उसे कमरे में ही बंधक बनाए रखा।

कई घंटों तक आरोपियों के चंगुल में बंधक रहने के बाद, लड़की किसी तरह वहां से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने रोते हुए अपनी माँ को पूरी आपबीती सुनाई। वारदात का पता चलते ही मंगलवार को पीड़िता की माँ आनन-फानन में कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। पीड़िता की माँ की तरफ से तहरीर मिल चुकी है और तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक महिला दरोगा को पीड़िता के पास भेजकर घटना की पूरी विस्तृत जानकारी और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *