
उत्तराखंड: ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
किच्छा (ऊधमसिंह नगर): एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल (Tramadol) कैप्सूल के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी अजय गणपति ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 मार्च की देर रात डीडी चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक किच्छा प्रकाश सिंह दानू और ANTF प्रभारी राजेश पाण्डेय की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध हुंडई एक्सटर कार को रोका। तलाशी लेने पर कार के भीतर से 25 डिब्बों में कुल 6000 Tramadol कैप्सूल और 51,000 रूपये कैश बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाहबाज निवासी सिरोली कला, किच्छा को गिरफ्तार किया।
बरेली से जुड़ा है तस्करी का नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शाहबाज ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह यह नशीली दवाएं अपने भाई रईस अहमद से लेकर आ रहा था, जो कि इन्हें बरेली (उत्तर प्रदेश) से सप्लाई करता है। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुँचने के लिए रईस अहमद की तलाश और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस टीम में रहे शामिल
प्रकाश सिंह दानू (प्रभारी निरीक्षक, किच्छा)
राजेश पाण्डेय (ANTF प्रभारी)
एसआई मनोज कुमार सिंह व दीपक जोशी
ANTF टीम: हे0का0 भुवन चंद्र पांडेय, नरेंद्र कन्याल, हेमचंद्र, और का0 विनोद खत्री।


