आईटीआई पुलिस ने आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Share News

काशीपुर में आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी का खुलासा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में हुई चोरी का आईटीआई पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी इकराम उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10 फरवरी को तजिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 बाजपुर ने थाना आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि 8 फरवरी को  अज्ञात चोर ने बाजपुर रोड स्थित उनके आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसकर स्पेयर पार्ट्स की चोरी कर ली। आईटीआई थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम का गठन किया गया।

9 मार्च की रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परमानंदपुर हाईवे के नीचे से अभियुक्त इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खान निवासी बिधोलिया थाना सीबीगंज जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में आईसा पैलेस के पास रहता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मारुति सुजुकी कंपनी के ऑटो पार्ट्स सहित अन्य सामान बरामद किया। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

आरोपी से बरामद माल

पुलिस ने आरोपी के पास से मारुति सुजुकी कंपनी के ऑयल फिल्टर, फ्यूल फिल्टर, एयर क्लीनर, थ्रॉटल बॉडी और ईसीएम समेत कई स्पेयर पार्ट्स के पैकेट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक प्लास्टिक डिब्बे में कपड़े का थैला, मफलर और चेकदार टोपी भी बरामद हुई है।

 

 

 


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *