रुद्रपुर में अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड STF की बड़ी स्ट्राइक: 24 घंटे में दूसरी बड़ी कामयाबी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के सफाए के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसटीएफ (STF) का ‘हंटर’ लगातार चल रहा है। एसटीएफ ने महज़ 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार से अब तक कुल 03 कुख्यात अपराधियों को दबोचा जा चुका है। इनके पास से 06 अवैध तमंचे और 21 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। आज की कार्रवाई में 03 लोडेड अवैध तमंचे (.315 बोर) और 10 कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर हत्या के प्रयास (धारा 307 IPC) के कुल 06 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जितेन्द्र वीरत चौधरी निवासी डिबडिबा, बिलासपुर (यूपी) रामपुर के थाना बिलासपुर में धारा 307 IPC में वांछित चल रहा है। दूसरा अभियुक्त सुमित राठौर निवासी आजादनगर, ट्रांजिट कैम्प (ऊधमसिंह नगर) है। 

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ये अपराधी दोनों राज्यों (उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश) की सीमाओं पर सक्रिय गैंग का हिस्सा थे। इस गिरफ्तारी से कुमायूँ क्षेत्र में होने वाली कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते विफल कर दिया गया है। पूछताछ में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

ये रहे टीम में शामिल:

एसटीएफ टीम:

निरीक्षक एमपी सिंह, उ0नि0 बृजभूषण गुररानी, उ0नि0 प्रकाश भगत। हे0का0 गोविन्द बिष्ट, जगपाल सिंह, संजय कुमार, गुरवंत सिंह और मोहित वर्मा।

थाना रुद्रपुर पुलिस:

निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उ0नि0 मोहन जोशी।

का0 नवीन गिरि और चालक मोहन प्रकाश।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement