हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई: इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी सस्पेंड

अवैध खनन के ऑडियो ने उड़ाई पुलिस की नींद

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, ​हरिद्वार। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अवैध कार्यों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा असर दिखा है। हरिद्वार जिले की इकबालपुर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ पर निलंबन की गाज गिरी है। अवैध खनन से जुड़े एक संदिग्ध ऑडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी हरिद्वार ने यह कठोर कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, इकबालपुर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले की भनक लगते ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी समेत सभी छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

.एसआई नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी, इकबालपुर), ​हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, देवेश सिंह, प्रदीप

मुख्यमंत्री की दो टूक: “कोताही बर्दाश्त नहीं”

​इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा:​”कानून व्यवस्था बनाए रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यदि रक्षक ही भक्षक बनेंगे या अपने कर्तव्यों में लापरवाही करेंगे, तो उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement