नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

Share News

– मां से नाराज होकर घर से निकली थी पीड़िता, होटल के बंधक बनाकर हुआ था दुष्कर्म

– पुलिस ने होटल पर भी लगाया ताला

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। पुलिस ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी (विधि विवादित किशोर) को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

दरअसल, सात जुलाई को कोतवाली रुद्रपुर में एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और उनका गहन विश्लेषण किया।

नौ जुलाई को पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात के मुख्य आरोपी (विधि विवादित किशोर) को भी नियमानुसार संरक्षण में ले लिया गया है। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धारा 16/17 की भी वृद्धि की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी का नाम मनोज कुमार निवासी ग्राम बड़ौरी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश है।  पुलिस प्रशासन के अनुसार, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश, पतारसी और सुरागरसी की कार्रवाई कर रही हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति ऊधम सिंह नगर पुलिस की।जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे जघन्य मामलों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हर एक दोषी को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा और उसके खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद पुलिस पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और समाज में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *