अब रुद्रपुर के हर वार्ड के मंदिर में गूंजेंगे भजन, बांटी जाएगी कीर्तन सामग्री

मेयर विकास शर्मा की भक्तिमय पहल

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुरदेवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों को सींचने की दिशा में नगर निगम रुद्रपुर ने अनूठी मिसाल पेश की है। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी 40 वार्डों के मंदिरों को कीर्तन सामग्री भेंट करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

इसके तहत, नगर के प्रत्येक कोने में स्थित देवालयों को ढोलक, मंजीरा और भजन-कीर्तन के अन्य आवश्यक वाद्य यंत्र वितरित किए जाएंगे। इस वितरण के लिए चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी का दिन चुना गया है, जो शक्ति की उपासना का प्रतीक है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा, “हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत ही हमें एक सूत्र में पिरोती है। यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने मंदिरों को सशक्त बनाएं। नगर निगम का संकल्प है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी वार्ड का मंदिर कीर्तन-भजन से अछूता न रहे।”

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement