Skip to content
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube
Sign In
News and Knock
  • Home
  • National
  • World
  • Uttarakhand
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Crime
  • Sports

बाइक सवार किशोर की गर्दन में घुसा डिवाइडर का एंगल, मौत 

Posted on March 26, 2026 by News Admin
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर सब्जी मंडी के पास हुई घटना

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर बीती रात प्रशासनिक लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। सब्जी मंडी गेट के पास क्षतिग्रस्त डिवाइडर से बाहर निकले लोहे का एंगल बाइक सवार किशोर की गर्दन में घुस गया। जिसमें किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 9, शिवनगर निवासी सचिन राठौर (16 वर्ष) पुत्र नरेश राठौर बीती रात करीब 11:30 बजे अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वे नैनीताल हाईवे पर सब्जी मंडी गेट के पास पहुंचे तो सड़क पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर से बाहर निकला नुकीले लोहे का एंगल सचिन की गर्दन में जा घुसे। हादसा इतना भयावह था कि सचिन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और सचिन को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दूसरे युवक के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सचिन का बड़ा भाई नितिन, माता-पिता और छोटी बहन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में शिवनगर के काफी लोग पहुंच गए। समाजसेवी संजय ठुकराल और गगन ग्रोवर भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सूचना पर रात्रि अधिकारी एसआई जीवन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के जरिए मोर्चरी भिजवाया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे पर डिवाइडर के निकले हुए एंगल लंबे समय से खतरे को दावत दे रहे थे, लेकिन संबंधित विभाग ने इसे ठीक करना जरूरी नहीं समझा। इसी अनदेखी ने आज एक मासूम की जान ले ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ख़बर शेयर करें -
Posted in NewsTagged Divider Accident Rudrapur, Nainital Highway Accident, NHAI Negligence Rudrapur, Rudrapur News, Sachin Rathore Death, Sanjay Thukral Social Worker, Shivnagar Rudrapur Accident., Transit Camp Rudrapur, Uttarakhand Crime News.

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में जूस विक्रेता को धोखा देकर पत्नी फरार, पहली शादी छिपाकर ले रही थी पेंशन
Next: लाखों की स्मैक के साथ रुद्रपुर की महिला गिरफ्तार

Latest News

  • News

श्रमिक संगठनों ने की चार श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग

  • News Admin
  • February 12, 2026
  • 0

ख़बर शेयर करें -विभिन्न संगठन हड़ताल में उतरे, जुलूस निकालकर की सभा न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले श्रमिक, किसान, […]

  • News

वेटलैंड एवं फिन्स बया पक्षी के संरक्षण पर जोर

  • News Admin
  • January 19, 2026
  • 0

ख़बर शेयर करें – – घुघुतिया त्योहार में संजय वन में हुआ आयोजन, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां – तराई के पक्षी नाम की पुस्तिका […]

  • News

घायल अभिषेक का हाल जानने दोबारा राममूर्ति अस्पताल पहुंचे महापौर विकास शर्मा

  • News Admin
  • August 11, 2026
  • 0

ख़बर शेयर करें -परिजनों को दिया हरसंभव मदद और एयर एंबुलेंस का भरोसा न्यूज एंड नॉक ब्यूरो रुद्रपुर। काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास हुए भीषण […]

Recent Posts

  • बंद घर में हुई चोरी का 48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा
  • शहीदों के श्रद्धांजलि के साथ दिखी सियासी रस्साकशी
  • राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपाई हुए आक्रोशित
  • कैंप कार्यालय खुला, सियासी चर्चाओं का दरवाजा भी खुला
  • रुद्रपुर में कलेक्ट्रेट घेरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

News and Knock

News and Knock is a trusted digital news platform committed to delivering accurate, fearless, and impactful journalism. Our mission is to bring the truth to the forefront and knock on the doors of power with facts, transparency, and responsibility.

Social Connect

  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

Quick Menu

  • Home
  • Terms Of Use
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Contact Us

Office Address: News and Knock, Rudrapur, Uttarakhand - 263153

Phone:+91-8077230984
Email: ukvoice1985@gmail.com

News and Knock is committed to ethical journalism. For corrections, suggestions, or grievances, please write to us at newsandknock@gmail.com.

Copyright © 2026 News and Knock Theme: News Bank By Adore Themes.

© 2026, News and Knock

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub