


निखिल द्विवेदी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर। सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चुनाव में ठाकुर जगदीश सिंह ने लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया।
शनिवार को मुख्य बाजार स्थित क्रय विक्रय समिति परिसर में हुए चुनाव में उपाध्यक्ष निखिल द्विवेदी उपाध्यक्ष चुने गए। ठाकुर जगदीश सिंह की जीत पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि इस जीत से सहकारिता क्रय-विक्रय समिति मजबूती के साथ विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह के नेतृत्व में समिति को एक नई दिशा मिलेगी। पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह लंबे समय से समाज एवं सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के कार्य कर रहे हैं। ठाकुर जगदीश सिंह ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। वहां ज्ञान सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह बामन, केशव शर्मा, तरुण दत्ता, रघुराज सिंह रावत, देवेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह, दीपक गिरी, देवेंद्र मलिक, हरेंद्र सिंह, सहित अनेक मौजूद रहे।

