रुद्रपुर में ‘हनीट्रैप’ में फंसा व्यापारी, लाखों की वसूली 

Share News

रेप केस में फंसाने की धमकी, मुकदमा दर्ज

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। उधम सिंहनगर के  थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी को मीठी बातों में फंसाकर न सिर्फ बंधक बनाया गया, बल्कि उसकी वीडियो बनाकर लाखों रुपये की रंगदारी वसूली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रांजिट कैंप निवासी व्यापारी सुपद मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ‘प्रिया’ नाम की एक युवती पिछले कुछ दिनों से उनसे सोशल मीडिया पर चैटिंग कर रही थी। 27 मार्च को युवती ने उन्हें मिलने के लिए फूलसुंगी शमशान घाट के पास बुलाया और झांसा देकर अपने घर ले गई। उसका का आरोप है कि घर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद चार युवकों और एक अन्य युवती ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट की। उन्हें निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और हाथ-पैर बांधकर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने व्यापारी को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। डर के मारे पीड़ित ने अपने दोस्त के माध्यम से तत्काल 14,000 रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। रात करीब 2 बजे ‘पिंकी’ नाम की एक महिला को बुलाकर पीड़ित की ‘जमानत’ कराई गई।  अगले दिन 1,20,000 रुपये देने का दबाव बनाया। पीड़ित ने डर के कारण अगले दिन 30,000 हजार नकद भी दिए, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती ही गई।

पुलिस ने प्रिया, पिंकी और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों तलाश कर रही है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *