विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर मिली थी 1084 करोड़ की रिंग रोड

सांसद अजय भट्ट ने दिया श्रेय, बोले – जल्द होगा लोकार्पण

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने निर्माणाधीन 21 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से श्रेय देते हुए कहा कि विधायक शिव अरोरा के ठोस प्रस्ताव और केंद्र की मोदी सरकार की इच्छाशक्ति से ही यह विशाल प्रोजेक्ट पूर्णता की ओर है।

मंगलवार को सांसद भट्ट ने निरीक्षण के दौरान बताया कि  विधायक शिव अरोरा ने उनके पहले कार्यकाल के दौरान इस रिंग रोड के निर्माण के लिए एक औपचारिक पत्र और प्रस्ताव सौंपा था। विधायक के इसी प्रस्ताव को आधार बनाकर सांसद अजय भट्ट ने दिल्ली में केंद्र सरकार के समक्ष लगातार पैरवी की। इन संयुक्त प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ₹1084 करोड़ की लागत वाली 21 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का 98% कार्य पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने सांसद और विधायक को मानचित्र के जरिए कार्य की प्रगति समझाई।

सांसद ने कहा कि विधायक शिव अरोरा के इस प्रस्ताव के पीछे की मंशा रुद्रपुर की जनता को जाम से राहत दिलाना थी। अब भारी वाहन शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे, जिससे नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement