होटल इंडस्ट्री में करियर बनाने का सुनहरा अवसर

Share News

– रिनेसां कॉलेज दे रहा है 100% प्लेसमेंट की गारंटी

– फ्रांस से लेकर दुबई तक ट्रेनिंग का अवसर

न्यूज एंड नॉक डेस्क, रुद्रपुर। उत्तराखंड में होटल मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शंखनाद कर दिया है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय से संबद्ध यह संस्थान न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं को वैश्विक स्तर पर पेशेवर पहचान दिलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

संस्थान की ओर से वर्तमान में होटल उद्योग की जरूरतों को देखते हुए तीन मुख्य पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें चार वर्षीय बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स, एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।इन पाठ्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को अत्याधुनिक लैब और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की बारीकियों को भी समझ सकें।

दुनिया के नामी होटलों में प्लेसमेंट का मौका

कॉलेज की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता है। संस्थान का सीधा संपर्क देश-दुनिया के प्रतिष्ठित होटल समूहों जैसे ताज, ओबेरॉय, हयात, मैरियट, आईटीसी और रेडिसन ब्लू से है। इतना ही नहीं, यहाँ के विद्यार्थियों को फ्रांस, कनाडा, दुबई, मालदीव, सिंगापुर और मॉरीशस जैसे देशों में इंटर्नशिप और रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना ही मुख्य लक्ष्य: प्रबंध निदेशक

संस्थान के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाई ने बताया कि उनका विजन केवल डिग्री बांटना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और स्किल्ड प्रोफेशनल बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी फैकल्टी और ट्रेनिंग मॉड्यूल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा में खुद को साबित कर सकें। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे सही समय पर सही संस्थान का चुनाव कर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *