हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र स्थित खेड़ा में चलती कार में आग लग गई। इस दौरान चालक ने कार से कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। कार में आग का वीडियो वायरल हो रहा है।
सोमवार की देर शाम एक कार संख्या यूके 04 ए एच 3233 काठगोदाम से सितारगंज जा रही थी। कार गौलापार स्थित खेड़ा के पास पहुंची थी कि उसके अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार में आग लग गई।के चालक ने कार से कूद मार कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार आग का गौला बन गई और सड़क पर अफरा तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है तकनीकी फॉल्ट के कारण हादसा हुआ है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वरना कार में आग लगी थी और कोई हताहत नहीं हुआ है।

