उत्तराखंड में सियासी भूचाल! रेखा आर्य के आंसू, पति के खिलाफ FIR

– दो ऑडियो ने मचाया हड़कंप, सनसनीखेज आरोप

– बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती मंत्री

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के एक कदम ने हलचल मचा दी है। मंत्री ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला सिर्फ पति-पत्नी के विवाद तक सीमित नहीं है। मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर अपने साथ हुए कथित धोखे का दर्द बयां किया है। इसके साथ ही उन्होंने दो ऑडियो भी पोस्ट किए हैं, जिनमें कथित तौर पर उनके पति एक महिला से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि सोशल मिडिया में दर्द बयां करने के बाद रेखा की तबीयत बिगड़ गई और उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

शिकायत में रेखा आर्य ने शादी से पहले पति के पूर्व विवाह और बच्चों की जानकारी छिपाने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकारी आवास पर स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्द कहे जाने और कथित फर्जी दस्तावेजों के जरिए कंपनियों के निदेशक पद से हटाने की साजिश का आरोप भी लगाया है।

मंत्री ने अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पुलिस में दर्ज शिकायत और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो-ऑडियो के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

महत्वपूर्ण सवाल यह है कि महिला सशक्तीकरण की जिम्मेदारी संभालने वाली कैबिनेट मंत्री के इन गंभीर आरोपों पर पुलिस जांच क्या सामने लाती है? फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement