अंकिता भंडारी को न्याय के लिए कांग्रेस का कैंडल मार्च

– बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का जताया विरोध

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार शाम रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यह मार्च शिव नगर स्थित चामुंडा देवी मंदिर से शुरू होकर ट्रांजिट कैंप पुलिस चौकी के सामने स्थित राधा गोविंद मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद रखने का संकल्प दोहराया और दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति का विरोध किया। मार्च में संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, रणजीत सिंह राणा और राजू कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement