कोहरे का कहर: लो विजिबिलिटी से दिल्ली-पंतनगर की दोनों उड़ानें रद्द

Share News

पंतनगर। तराई में भीषण ठंड के बीच कोहरा छाया हुआ है। इसका असर परिवहन और हवाई सेवा पर पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर के बीच संचालित दोनों उड़ानें रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी।

मंगलवार को एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर ही थी जो मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसके चलते इंडिगो की दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि लो विजिबिलिटी के चलते उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *