– सांप्रदायिक व जातिगत भेदभाव के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर। देश और प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता, जातिगत भेदभाव और नफरत की राजनीति के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल प्रदर्शन में प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
शुक्रवार को घेराव आंदोलन की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों व लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध जताने की रणनीति बनाई। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी रैली के बाद रामलीला मैदान का तथाकथित शुद्धिकरण किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह घटना सीधे तौर पर समाज में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर मुकदमा दर्ज कराना, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की घिनौनी कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान और सामाजिक भाईचारे की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
बैठक में यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा, सर्वेश कुमार सिंह, परिमल राय, इंद्रजीत सिंह, सौरभ शर्मा, रामकिशन सैनी, संजय गुप्ता, अशोक राय, अखिलेश सिंह, नवीन खेतवाल, सोनू चौहान, गुल मोहम्मद, बाबू खान, जनार्दन सिंह, मोनिका ढाली, प्रवेश कुरेशी, जोगिंदर यादव, राकेश अधिकारी, जमील अहमद, विजय गुप्ता, विक्की वर्क, मनवीर सिंह, सेवाराम, श्यामल मंडल, उमर अली, नासिर अली, दिलशाद अहमद, पिंटू राय, जितेश शर्मा, रणजीत राणा, निशांत शाही, फैजल अंसारी, रविंद्र गुप्ता, आरिफ गाजी, हरजीत सिंह, तरुण नेगी, राजू कोली और शाहिद समेत कई अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।




