– पहेनिया के कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, 44.65 ग्राम स्मैक बरामद
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
खटीमा। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर की शाम सितारगंज रोड स्थित ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ ले जा रहे कुलदीप सिंह (30) को पकड़ा गया। आरोपी नानकमत्ता के कल्याणपुर का निवासी हैm तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP26AU2380 भी कब्जे में ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भुवन गहतौड़ी, हेड कांस्टेबल देवेश पाण्डेय, कांस्टेबल नवीन रजवार, इसाक और मौहसीन शामिल रहे।




