राजनीतिक झटके के बीच सुशील यादव की वापसी

– भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बनाया प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और मोर्चा प्रभारी तरुण बंसल से परामर्श के बाद 17 अक्टूबर 2026 को की गई है।

इस नई सूची में रुद्रपुर के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद सुशील यादव को प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशील पूर्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष (दक्षिणी रुद्रपुर, 2021-2023), पूर्व पार्षद नगर निगम रुद्रपुर (2019-2024), पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (OBC मोर्चा, 2014-2016) और पूर्व जिला सह-संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ रह चुके है।

नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट कटने और सियासी तिकड़मों के चलते हाशिए पर धकेल दिए गए सुशील यादव की इस नई ताजपोशी ने उनके विरोधियों और तथाकथित ‘सियासी दुश्मनों’ की नींद उड़ा दी है। जो लोग यह मानकर बैठे थे कि विरोधियों की साजिशों के बाद सुशील यादव का राजनीतिक अध्याय समाप्त हो गया है, इस नियुक्ति ने उनके मुंह पर करारा तमाचा जड़ दिया है। साबित हो गया है कि पार्टी संगठन में मेहनत और समर्पण को लंबे समय तक साजिशों के सहारे दबाया नहीं जा सकता।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement