लेबर कोड्स के विरोध में श्रमिक संगठनों में निकाली बाइक रैली

12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। 4 श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) का विरोध हो रहा है। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए ट्रांजिट कैंप के परशुराम चौक से गांधी पार्क तक बाइक रैली निकाली।

सोमवार को परशुराम चौक पर हुई सभा में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि 12 फरवरी को 4 श्रम संहिताओं(कोड्स) को लागू करने से रोकने की मांग पर देशव्यापी हड़ताल आहूत की गयी है। श्रमिक वर्ग मजदूरों पर हो रहे शोषण से परेशान है। केंद्र सरकार ने मजदूर को बंधुवा गुलाम बनाने के लिए पुराने श्रम कानूनों को खत्म कर पूंजीपतियों के पक्ष में 4 श्रम कोड्स लागू कर दिए हैं।

सीएसटीयू के मुकुल ने कहा कि चार श्रम संहिताएं पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। पुराने 29 श्रम कानूनों में जो अधिकार मजदूरों को हासिल थे। उन अधिकारों में कटौती करके सरकार ने नए सिरे से 4 श्रम संहिता बना दी हैं। पहले से ही सरकार के मजदूर विरोधी रूख के कारण मजदूर बदहाली में जी रहा था। लेकिन अब नए श्रम संहिताओं में मजदूरों के हालत बंधुआ गुलाम जैसे हो जाएंगे।

वहां पर भाकपा(माले) के ललित मटियाली, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश चंद्र, ऐक्टू की जिला सचिव अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, महेंद्र राणा, जगमोहन, पुष्कर खाती, भीम सिंह, कमल, डूंगर सिंह, धीरज जोशी, हीरा राठौर समेत कई श्रमिक उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement