काशीपुर में तीन जगहों पर डंपरों ने ली तीन लोगों की जान

एक डंपर को ग्रामीणों ने फूंका, सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे डंपर

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। क्षेत्र की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे खनन सामग्री लदे डंपर लोगों की जान ले रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर डंपरों ने तीन लोगों की जान ले ली। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर पर आग लगा दी और बवाल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

काशीपुर में तीन जगहों पर डंपरों ने ली तीन लोगों की जान
मृतकों की फोटो

काशीपुर में तीन जगहों पर डंपरों ने ली तीन लोगों की जान काशीपुर में तीन जगहों पर डंपरों ने ली तीन लोगों की जान

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। उनके चार बेटे देवेंद्र (35), सोनू (32), गुड्डू (25), मुन्ना (22) और चार बेटियां हैं। देवेंद्र, सोनू और मुन्ना के साथ ही बेटियों की शादी हो चुकी है।

वहीं दूसरी घटना अनिल कुमार उम्र 29 साल निवासी ब्रह्मनगर, कुंडेश्वरी अपने दोस्त के साथ बाइक से घर आ रहे थे। सामने से आ रहे डंपर को देखकर अनिल बाइक को सड़क किनारे रोककर खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर ने अनिल को कुचल दिया जबकि उसका साथी बच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 

 

तीसरी घटना आलू फार्म रोड में घटी थी। यहां पर मोमो के ठेले के पास खड़े कुंडेश्वरी निवासी कृष्णकांत (40) को डंपर ने कुचल दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। मृतक एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करते थे। उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां अनन्या (15 वर्ष), परी (11 वर्ष) और डोली (7 वर्ष) हैं। तीनों मामलों में चालक फरार हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement