– सुरेंद्र की पीठ और विशाल की टांग में लगी गोली
– रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा में सनसनीखेज वारदात
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखेड़ा गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। घटना में एक युवक की पीठ पर और दूसरे के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिंदुखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह और मलकीत सिंह के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बीते डेढ़ साल के भीतर दोनों पक्षों के बीच पहले भी खूनी संघर्ष हो चुका है। गुरुवार रात सुरेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ एक होटल पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान मलकीत सिंह अपने बेटों और सालों के साथ वहां पहुंचा और लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाकर भागने के दौरान सुरेंद्र की पीठ के निचले हिस्से में गोली लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घायल पक्ष की ओर से भी तमंचे से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें विशाल सिंह नाम के युवक के पैर में गोली लग गई। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों के बयान और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
* #RudrapurNews
* #UdhamSinghNagar
* #UttarakhandCrime
* #BindukhedaFiring
* #RudrapurPolice
* #BreakingNewsUttarakhand
* #
UttarakhandNew




