सीडीओ का विकास भवन में निरीक्षण, पांच कर्मी मिले अनुपस्थित

Share News

अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, चम्पावत।  मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. जी.एस.खाती ने विकास भवन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली और कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को जिला विकास अधिकारी कार्यालय में 2 कार्मिक, पंचस्थानी कार्यालय में 1, ग्रामीण निर्माण विभाग में 1 तथा उद्यान विभाग में 1 कार्मिक अनुपस्थित मिले।

सीडीओ ने संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने तथा संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में वेतन रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने विकास भवन में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास भवन में आए आगंतुकों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में टूर रजिस्टर बनाने एवं उसका नियमित रूप से संधारण (मेंटेन) करने के निर्देश दिए, ताकि भ्रमण एवं अनुपस्थिति से संबंधित विवरण पारदर्शी रूप से दर्ज किया जा सके।

उन्होंने विकास भवन में ड्राइवरों के बैठने के लिए कोई उपयुक्त स्थल उपलब्ध न होने की स्थिति को देखते हुए जिला विकास अधिकारी को इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहां पर जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, आरएस सामंत सहित अनेक अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *