रुद्रपुर में भगवान परशुराम के नाम बनेगा भव्य तीन मंजिला कम्युनिटी हॉल

महापौर विकास शर्मा ने जन्मोत्सव पर की बड़ी घोषणा

न्यूज एंड नॉक डेस्क, रुद्रपुर। ब्राह्मण समाज के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने आवास विकास स्थित परशुराम पार्क में तीन मंजिला कम्युनिटी हॉल के निर्माण की घोषणा की है। यह भवन न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि इसमें मंदिर और ब्राह्मण महासभा का कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा।

रविवार को हुए कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने बताया कि इस तीन मंजिला भवन का खाका तैयार कर लिया गया है। प्रथम तल में भव्य मंदिर के रूप में विकसित होगा। द्वितीय तल में सामाजिक, सांस्कृतिक और विवाह कार्यक्रमों के लिए आधुनिक हॉल और तृतीय तल में ब्राह्मण महासभा का कार्यालय और गेस्ट रूम होगा।

मेधावी छात्रों और विशिष्ट हस्तियों का सम्मान

ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज, आचार्य पवन पाण्डेय और सिद्धार्थ शर्मा सहित कई नाम शामिल रहे। शिव अरोरा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement