रुद्रपुर में अफीम की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर में अफीम की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर

बरेली के अंजनी गांव का रहने वाला है अभियुक्त

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुरपुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में अफीम की खेप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

शनिवार को एसआई जीवन सिह अधिकारी ने आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस और एएनटीएफ़ टीम के साथ प्रीत विहार नंबर 02 को जाने वाली बारादरी रोड के तिराहे पर चैकिंग की।

इस दौरान एक बाइक पर आ रहे युवक पर टीम ने रुकने का इशारा किया। टीम को देखकर युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर बाइक नंबर UP25EB7986 स्पेन्डर प्लस पकड़ लिया। उसने नाम विनीत आर्या निवासी ग्राम अंजनी, थाना सिरोली, तहसील आंवला, जिला बरेली, उ0प्र0। तलाशी लेने पर उसकी जैकेट की जेब में रखी पन्नी में अफीम मिली। इसके अलावा 810 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसने अफीम बरेली से लाना बताया। बरामदा अफीम का इलैक्ट्रानिक तराजू से वजन किया तो उसका वजन 01 किलो 32 ग्राम निकला। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement