रुद्रपुर में फंदे पर लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड, मिला सुसाइड नोट 

दो साल से ट्रांजिट कैंप के मुखर्जीनगर में रहता था मृतक

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला।  सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है।

पीलीभीत के बासखेडा का रहने वाला 25 वर्षीय रंजीत कुमार दो साल पहले ट्रांजिट कैंप के मुखर्जीनगर में किराए पर रहता था। वह सिडकुल की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। सोमवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने टीम के साथ  घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के भाई अंगन लाल ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर एक बजे भाई रंजीत से बात हुई थी। भाई को कोई परेशानी नहीं थी। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में भाई  ने लिखा है कि वह खुदकुशी अपनी मर्जी से कर रहा है और खुदकुशी में किसी का कोई दोष नहीं है। पापा-मम्मी तुम खुश रहना। मृतक के भाई ने संदेह जताया कि सुसाइड नोट की राइटिंग उसके भाई की नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement