– मृतक की भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में पुलिस ने 26 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रशासन से वार्ता के बाद हुई सहमति के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, जसपुर विधायक आदेश चौहान सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और किसान संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
ग्राम पैगा निवासी परमिंदर सिंह ने आईटीआई थाने में दी तहरीर में कहा कि उसने और उसके भाई सुखवन्त सिंह ने बलवन्त सिहं उर्फ काला व कुलवन्त सिहं बक्सौरा कुण्डा से सात एकड़ जमीन खरीदी थी। बलवन्त सिहं उर्फ काला व उसके भाई ने उनको कहा था कि हमने यह जमीन आगे प्रोपर्टी डीलर अमरजीत सिहं, आशीष चौहान व कुलविन्दर सिहं बेच रखी है। इनका ऑफिस काशीपुर में है। उनसे ही अपना सौदा कर लेना। इस पर उसने और भाई सुखवन्त सिहं ने अमरजीत सिहं, आशीष चौहान उर्फ पटवारी व कुलविन्दर सिहं से 34 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 6.84 एकड़ जमीन खरीदी थी। उनको रजिस्ट्री वाले दिन 50 लाख रुपये देने के लिए बोला था और वे पैसे लेकर गये थे। बलवन्त सिहं उर्फ काला व उसके भाई ने कोई रजिस्ट्री नहीं की थी। इसके बाद उसने और भाई ने इन लोगो के काफी चक्कर लगाए थे पर वे वह लोग हमे टालते रहे। उन्होने हमे जमीन की रजिस्ट्री नहीं की तो हमने अपनी बात अपने रिश्तेदार सुखवन्त सिंह पन्नू को अपना मामला सुलझाने के लिए कहा तो उसने भी विपक्षीगण अमरजीत सिहं, आशीष चौहान उर्फ पटवारी व व कुलविन्दर सिंह के साथ मिलकर बाजपुर रोड पर विमल कुमार पुत्र महीपाल सिहं का प्लॉट का सौदा 04 करोड 05 लाख रुपये करा दिया। मैने व मेरे भाई ने उक्त जमीन को खरीदने मे अमरजीत सिहं, आशीष चौहान उर्फ पटवारी व कुलविन्दर सिह के खाते मे 01 करोड 02 लाख रुपये तथा नकद कुल 02 करोड 80 लाख रुपये दिये थे। उन्होंने धोखाधडी कर मेरे व मेरे भाई से 03 करोड 82 लाख रुपये हडप लिये। मैने व मेरे भाई ने कई बार इन लोगो को जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये कहा तो ये लोग तैयार नही हुए और नहीं ही इन्होने हमारे पैसे वापस किये इन लोगो ने मुझे व मेरे भाई को मानसिक व शारीरिक बहुत परेशान किया। इससे तंग आकर मेरे भाई सुखवन्त ने हल्द्वानी मे देवभूमि होटल के कमरे मे दिनांक 10-01-2026 की रात्रि ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मेरे भाई ने अपने साथ हुई धोखाधडी से तंग आकर अमरजीत सिहं, दिव्या, रविन्द्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविन्दर सिहं उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, इसकी पत्नी गिरवर सिह, महीपाल सिहं, शिवेन्द्र सिहं, विमल व विमल की पत्नी, देवेन्द्र, राजेन्द्र, गुरप्रेम सिहं, जगपाल सिह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवन्त सिहं पन्नू, वीरपाल सिहं पन्नू, बलवन्त सिहं बक्सौरा, बिजेन्द्र, पूजा, और जहीर गडढा कालौनी काशीपुर के कारण कनपटी मे गोली मारकर आत्म हत्या कर ली है। जिसमे उसके भाई की मौत कारण उपरोक्त सभी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

