रुद्रपुर में खून से लथपथ मिला एक व्यक्ति का शव, ईंट -पत्थरों की गई हत्या 

लखनऊ में काम करता था मृतक, परिजनों से आया था मिलने

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। लखनऊ से परिजनों से मिलने रुद्रपुर आए व्यक्ति की ईंट पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव खंडहर के पास झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रीत विहार से सटे एक फॉर्म हाउस के पास मजदूर रहते हैं। शुक्रवार की एक मजदूर की पत्नी अपनी बकरी बांधने के लिए फार्म हाउस के पास स्थित खंडहर के पास झाड़ियों में गई थी। इस दौरान वहां एक अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा था। महिला की सूचना पर  शव आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव के पास से मोबाइल फोन, गमछा बरामद हुआ।

मृतक की पहचान मूल निवासी कैथल, चंदौसी, यूपी और हाल रम्पुरा वार्ड 22 निवासी मलखान (45) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, मृतक लखनऊ में काम करता था और बुधवार को ही रुद्रपुर अपने परिवार से मिलने आया था। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement