अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपये आंकी गई है स्मैक की कीमत
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, सितारगंज। पुलिस ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला से बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
छह फरवरी को पुलिस ने ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म में चेकिंग के दौरान परचून की दुकान से एक महिला तस्कर सीमा कौर पत्नी प्रकाश सिंह उर्फ राजू सिंह निवासी ग्राम पिपलिया, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 11.80 ग्राम स्मैक (हेरोइन) तथा स्मैक की बिक्री के 5700रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नशा बेचने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

