5 किलो से अधिक गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त से 51300 रूपये बरामद

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। नशे के खिलाफ अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और अवैध कमाई बरामद की है।

शनिवार को रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 5.890 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान राजीव कुमार, निवासी बगवाड़ा भट्टी, वार्ड नंबर 16, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त से गांजा के अलावा गांजा बेचकर कमाई गई 51,300 रूपये की नगदी भी जब्त की है। कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तस्कर यह खेप कहाँ से लाया था और किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

पुलिस टीम में एसआई प्रियांशु जोशी, सुरेंद्र रिंगवाल, जीवन सिंह, ANTF टीम में हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, कांस्टेबल विनोद,  कृष्णा, ताजवीर शाही, देवेंद्र, ममता आर्य शामिल रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement