अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता
मैच के मैन ऑफ द मैच यशवंत शेखर रहे
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधमसिंहनगर की ओर से अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग चल रही है। लीग मैच में एमिनिटी स्कूल ने 82 रनों से जीत दर्ज है।
मंगलवार को प्रतियोगिता का लीग मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर गदरपुर क्रिकेट अकादमी और एमिनिटी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरो में 8 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जिसमें यशवंत शेखर ने 80 और चिराग ने 63 का योगदान अपनी टीम को दिया। गदरपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से रोहन और आदित्य राठौर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गदरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 143 रनों पर ऑल आउट होगी। आदित्य राठौर ने 61 और मोहम्मद वसीम ने 30 रनों का योगदान दिया। एमिनिटी पब्लिक स्कूल की तरफ से आरुष और प्रियम ने तीन-तीन विकेट लिए। मैच एमिनिटी पब्लिक स्कूल ने 82 रनों से जीत कर दो अंक प्राप्त कर लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच यशवंत शेखर रहे। मैच के अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह रहे ।इस अवसर पर गौरव तिवारी, आफताब आलम, मोहम्मद नवाज उपस्थित रहे।

