चलती कार में युवती से रेप मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार 

एक आरोपी पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर।  सिडकुल की फैक्ट्री में छोड़ने के बहाने युवती से चलती कार में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी को आवास विकास क्षेत्र से सिडकुल की एक कंपनी में ड्यूटी जा रही युवती को कार सवार दो युवकों ने कार में लिफ्ट दी थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में थाना ट्रांजिट कैंप में धारा 70(1), 351(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 27 जनवरी को राहुल दास निवासी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया था और कार संख्या UK06TA8429 को बरामद किया गया था। पुलिस ने एसओजी के सहयोग से दूसरे आरोपी को फुरकान निवासी  ग्राम भोट, पुराने थाने के पास, थाना भोट को  पशुराम चौक से सिडकुल जाने वाली रोड, रिद्धी-सिद्धी फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई महेश काण्डपाल, नेहा ध्यानी, प्रकाश चन्द्र, मनोज जलाल सहित अनेक मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement