

12 पुलिस कर्मियों का गढ़वाल ट्रांसफर, चमोली और रुद्रप्रयाग भेजे गए
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, देहरादून। किसान सुखवंत सिंह के सुसाइड मामले में पुलिस महकमे ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे की अगुवाई में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। इसमें एसपी चंपावत अजय गणपति, सीओ टनकपुर वंदना वर्मा, इंस्पेक्टर दीवान सिंह बिष्ट और दरोगा मनीष खत्री सदस्य बनाए गए हैं। इससे पहले एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने आईपीएस नीहारिका तोमर की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी।
इसके साथ ही निलंबित तत्कालीन आईटीआई थाना एसओ कुंदन रौतेला और दरोगा प्रकाश बिष्ट का चमोली ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा लाइन हाजिर 10 पुलिसकर्मी चमोली और रुद्रप्रयाग भेजे गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक के आदेश के बाद आईजी गढ़वाल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।

