तेजपत्ता’ बताकर ले जा रहे थे गांजा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

स्विफ्ट डिजायर कार  से 44.93 किलो गांजा बरामद

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, अल्मोड़ा। एसओजी व थाना सल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 44.930 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 11.23 लाख रुपये आंकी गई है।

संयुक्त टीम में सल्ट के कटपतिया तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार को रोका। उसमें सवार लोगों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गांजे को तेजपत्ता बताया। सघन तलाशी में सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा मंगरु से काशीपुर ले जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

ये रहे गिरफ्तार अभियुक्त

अंगद सिंह (22) निवासी कचनाल गाजी, काशीपुर

अमन जाटव (19) निवासी आदर्श नगर, काशीपुर

अजीत सिंह उर्फ अज्जू (21) निवासी कचनाल गाजी, काशीपुर

अजय सिंह उर्फ अज्जी (24) निवासी रम्पुरा शांतिनगर कॉलोनी, काशीपुर

हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (20) निवासी रम्पुरा लाइन पार, काशीपुर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement