बेहड़ के सियासी दुश्मन आए साथ, बगलगीर हुए दूर

Share News

किच्छा विधायक के जन्मदिन की तस्वीरों में दिखे सियासी संदेश

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। सियासत में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं रहता है। ये कहावत रुद्रपुर की राजनीति में चरितार्थ होती दिख रही है। पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के जन्मदिन पर कड़वाहट और मिठास का अजब नजारा दिखाई दिया। कभी सियासी दुश्मन रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बेहड़ को अपने अंदाज में बधाई देते हुए तलवार भेंट की तो बेहड़ खेमे का मजबूत चेहरा रह चुकी और कुछ समय से किनारा किए मीना शर्मा भी बधाई देने पहुंची थी। उनका चेहरा

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंची मीना शर्मा

मायूसी भरा रहा।

 

बेहड़ के जन्मदिन पर मीना और ठुकराल दोनों की ही मौजूदगी रही, मगर ज्यादातर कार्यकर्ता ठुकराल के इर्दगिर्द दिखे। मीना ने ठुकराल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं। मीना न्याय के लिए अकेले डटी हैं तो कांग्रेस में ठुकराल के लिए बड़े स्तर पर पैरवी हो रही है। ठुकराल की बेहड़ से कड़वाहट फिलहाल मिठास में बदली है और ये मिठास उनकी राजनीतिक जमीन के लिए संजीवनी के तौर पर दिख रही है। लगातार बदल रहे समीकरणों के आने वाले समय में कांग्रेस में बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *