एसएसपी रात में पहुंचे काशीपुर कोतवाली, की समीक्षा बैठक

 

कांवड़ यात्रा, त्योहारों, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बुधवार की देर रात काशीपुर कोतवाली में सर्किल काशीपुर एवं सर्किल बाजपुर के सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक की ओर से समय-समय पर जारी किए गए आदेशों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनुशासनहीनता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी।

एसएसपी के अधीनस्थों को दिए गए निर्देश

– आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाएं

– महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गौरा शक्ति एप के अधिकतम प्रचार-प्रसार एवं डाउनलोड सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाएं

– नियमित रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी, चेकिंग अभियान तथा संवेदनशील, भीड़भाड़ एवं अपराध संभावित क्षेत्रों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखें।

– अपराध परिदृश्य, लंबित विवेचनाओं तथा जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाए।

– किसी भी गंभीर अपराध की स्थिति में तत्काल एफएसएल (FSL) यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करें।

– धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित किए जाएं।

– डायल-112 एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई करने, विशेषकर महिला अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए शून्य सहनशीलता नीति अपनाएं।

– साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। साइबर ठगी के मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने तथा म्यूल बैंक खातों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करें।

– मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए NDPS Act के तहत PTT NDPS की कार्यवाही को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement