रुद्रपुर में KFC और बर्गर किंग का चालान

Share News

प्रतिबंध के बावजूद नॉनवेज बेच रहे थे नामी रेस्टोरेंट

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के दौरान नगर निगम क्षेत्र में मांस की बिक्री और प्रदर्शन पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर  शिकंजा कसना शुरू हो गया है। टीम ने दो रेस्टोरेंट के खिलाफ नियम उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की।

गुरुवार को  महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और मीट बाजारों में औचक छापेमारी की। टीम जब मेट्रोपोलिस मॉल पहुंची, तो वहां स्थित अंतरराष्ट्रीय फूड चेन KFC और बर्गर किंग के आउटलेट्स पर नॉनवेज व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे थे। पाए गए। नगर निगम प्रशासन ने इसे सरकारी आदेशों का उल्लंघन और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य मानते हुए दोनों प्रतिष्ठानों पर 5000-5000 रुपये का चालान किया।

दरअसल, नगर निगम ने नवरात्र की मर्यादा को देखते हुए 19 मार्च से 27 मार्च तक कच्चे और पके हुए मांस की बिक्री पर रोक लगाई है। यह आदेश मीट की दुकानों के साथ-साथ सभी भोजनालयों और रेस्टोरेंट पर भी लागू है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर की आध्यात्मिक स्वच्छता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि कोई प्रतिष्ठान दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो उसकी दुकान सीज (Seize) कर दी जाएगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *