साइबर अपराधी ने पीएनबी कस्टमर केयर कर्मी बनकर ठगे दो लाख रुपये

Share News

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। साइबर अपराधी ने खुद को कस्टमर केयर कर्मी बताकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिंह कॉलोनी निवासी कलमिंद्र सिंह ने बताया कि उसका पीएनबी में खाता है और वह बैंक का ही ऐप संचालित करता है। एक मार्च को वह गूगल पर पीएनबी कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर रहा था। इस दौरान अज्ञात नंबर से कॉल उसके पास आई थी। कॉलर ने खुद को खुद को कर्मचारी बता रहा था। जब उसने समस्या की जानकारी साझा की और बैंक की डिटेल भेजी। कुछ ही देर बाद उसके खाते से आठ बार में 25-25 हजार का भुगतान हो गया। मोबाइल पर मैसेज आया तो दो लाख रुपये निकासी होने की जानकारी लगी थी।

जिसके बाद से उसे  साइबर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने साइबर ठग को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *