रुद्रपुर के जटिल पैनक्रिएटिक स्यूडोसिस्ट के ऑपरेशन से दो मरीजों को जीवनदान

Share News

द मेडिसिटी अस्पताल में गंभीर हालत में लाए गए थे मरीज

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो रुद्रपुर। द मेडिसिटी अस्पताल में जटिल पैनक्रिएटिक स्यूडोसिस्ट के सफल ऑपरेशन से दो मरीजों को नई जिंदगी मिली है। दोनों मरीजों ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।

वरिष्ठ सर्जन डॉ. योगेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि 46 साल के मरीज सुरेंद्र सिंह और 48 साल के मरीज संजय कुमार पेट में गंभीर दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल आए थे। जांच के बाद उनमें पैनक्रिएटिक स्यूडोसिस्ट (अग्न्याशय में तरल पदार्थ की गांठ) की पुष्टि हुई थी। मरीज की स्थिति को देखते हुए सिस्टोगैस्ट्रोस्टोमी (Cystogastrostomy) प्रक्रिया अपनाई गई, जो एक जटिल सर्जिकल आपरेशन है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । पिछले एक महीने में इस तरह के 2 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जो क्षेत्र में उच्च स्तरीय सर्जिकल सुविधाओं का प्रमाण है।

डॉ. भाकुनी ने बताया कि इन मरीजों के पैनक्रियाज (अग्न्याशय) में तरल पदार्थ की बड़ी गांठें बन गई थीं। अस्पताल की अनुभवी सर्जिकल टीम ने (सिस्टोगेस्ट्रोस्टॉमी) नामक उन्नत सर्जिकल प्रक्रिया के जरिए इन गांठों को सफलतापूर्वक ड्रेन किया। ऑपरेशन के बाद दोनों ही मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बढ़ता खतरा: अल्कोहल का सेवन है मुख्य कारण

डॉ. भाकुनी ने बताया कि पिछले कुछ समय में पैनक्रिएटिक स्यूडोसिस्ट के मामलों (Incidence) में काफी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसका एक प्रमुख कारण अत्यधिक शराब (Alcohol) का सेवन है। शराब के लगातार सेवन से पैनक्रियाज में बार-बार सूजन आती है, जिसे (पैनक्रिएटाइटिस) (Pancreatitis) कहा जाता है। यही सूजन आगे चलकर स्यूडोसिस्ट जैसी गंभीर और जानलेवा स्थिति पैदा कर देती है।

 

विशेषज्ञ की सलाह:

डॉ. भाकुनी के अनुसार, अल्कोहल और असंतुलित जीवनशैली हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुँचा रही है। यदि आपको पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द, भारीपन या उल्टी जैसे लक्षण दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें। सही समय पर विशेषज्ञ की सलाह और सही डायग्नोसिस से ऐसी जटिल समस्याओं का सुरक्षित समाधान संभव है।

पैनक्रिएटिक स्यूडोसिस्ट बनने के अन्य कारणः

पैनक्रियाटाइटिस (Pancreatitis )ः यह सबसे आम कारण है। अग्न्याशय में अचानक या लंबे समय से होने वाली सूजन के कारण सिस्ट बन सकती है।

पित्त की पथरी (Gallstones )ः पित्त की नली में पथरी फंसने से भी अग्न्याशय में सूजन आ सकती है।

चोट लगनाः पेट के ऊपरी हिस्से में किसी गंभीर चोट के कारण भी स्यूडोसिस्ट बन सकता है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *