मुख्यमंत्री धामी ने वर्दी घोटाले पर की कार्रवाई
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, देहरादून। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभाग के निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट जनरल) अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड जवानोंके के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया में घोटाला सामने आया था। जिसमें 130 रुपये के डंडे की कीमत 375 रुपए और 500 रुपए के जूते की कीमत 1500 रुपये दर्शाई गई थी। 1200 रुपये की पेंट-शर्ट 3000 रुपये में और 500 रुपये की जैकेट 1580 रुपए में खरीदी गई थी।
डीजी पीवीके प्रसाद ने मामले की जांच के बाद डीजी ने टेंडर निरस्त किया था। उन्होंने शासन को डिप्टी कमांडेंट जनरल (डीसीजी) अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई, रिकवरी की रिपोर्ट भेजी थी। इस पर अब मुख्यमंत्री धामी ने निलंबन की कार्रवाई की है।

