ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी नष्ट करने पहुंची टीम को झेलना पड़ा विरोध

0.151 हेक्टेयर में लगाई नर्सरी को किया नष्ट

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, गदरपुर। डीएम के ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर पाबंदी के बावजूद धान की पौध बोई जा रही है। गदरपुर में एसडीएम की अगुवाई में टीम नर्सरी नष्ट करने पहुंची तो उनको विरोध का सामना करना पड़ा। 

शुक्रवार को एसडीएम ऋचा सिंह की अगुवाई में राजस्व और कृषि विभाग की टीम ग्राम मदनपुर पहुंची थी। यहां पर 0.151 हेक्टेयर पर ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी को टीम ने नष्ट कर दिया और पौध लगाने के लिए रखे गए एक कुंतल बीज को भी जब्त कर लिया। इसके बाद टीम ग्राम बरीराई में लगभग 0.405 हेक्टेयर क्षेत्र में बोयी गई धान की पौध को नष्ट करने पहुंच गई। इस दौरान टीम को लोगांे के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। टीम में शामिल लोगों ने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान की अनुमति मात्र उन क्षेत्रों में है जहाँ पर भूमि दलदली होने के कारण कोई फसल हो पाना संभव नहीं है। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब बहसबाजी भी हुई। 

अंत में किसानों ने लिखित में सहायक कृषि अधिकारी अनिल अरोड़ा को एक शपथ पत्र दिया कि यदि छह मार्च तक शासन से उन्हें ग्रीष्मकालीन धान लगाने की कोई अनुमति प्राप्त नहीं होती है तो स्वयं पौध को नष्ट कर देंगे या प्रशासन करवा दें उन्हें आपत्ति नहीं होगी। टीम ने लोगों

ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी नष्ट करने पहुंची टीम को झेलना पड़ा विरोध
गदरपुर के मदनापुर में धान की नर्सरी नष्ट करता ट्रैक्टर चालक

से अपील भी की गई कि बिना प्रशासन की अनुमति के ग्रीष्मकालीन धान बिल्कुल ना लगाये तथा उक्त अनुमति भी दलदली भूमि तथा अन्य कोई फसल का विकल्प मौजूद ना होने की दशा में ही दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement