इंस्टाग्राम में लड़की की फोटो एडिट कर की अपलोड, फर्जी इंस्टा आईडी भी बनाई 

Share News

तनाव में पीड़िता, साइबर थाना पुलिस स्टेशन में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रूद्रपुर। एक महिला ने युवक पर उसकी बेटी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने का आरोप लगाया है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर उसकी पहचान करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
साइबर थाना पुलिस स्टेशन में दी तहरीर में शहर की एक महिला ने कहा कि उसकी बेटी 20 साल की है और वह घर पर ही रहती है। उसकी बेटी की इंस्टाग्राम में आईडी है, जो सितंबर 2025 में बनायी गई थी। बीते आठ जनवरी को एक इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी बेटी के फोटो को एडिट कर अपलोड किए जा रहे हैं। यह अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी के मोबाइल पर मोबाईल नंबर 8219427324 से गन्दे मैसेज और बेटी के एडिट किए गंदे फोटो भेज रहा है। इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बेटी से उसके अन्य फोटो भी मांगे जा रहे हैं। फोटो नहीं दिये जाने पर उसके द्वारा फोटो को वायरल किये जाने की भी धमकी दी जा रही है। इसके कारण बेटी तथा परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अज्ञात इन्स्टाग्राम आईडी off_icialneeta_1 तथा अज्ञात मोबाईल नम्बर- 8219427324 से आठ फरवरी को उसकी बेटी की इन्स्टाग्राम पर उसके नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो को एडिट करके फर्जी आईडी पर अपलोड किया गया है। बेटी को व्हाटसप पर मैसेज भेजकर अन्य फोटो देने की तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करके फोटो नहीं दिये जाने पर धमकी दी जा रही है। उन्होंने मांग की है कि अज्ञात आईडी व मोबाईल नम्बर के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करें।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *