पंतनगर में सिक्योरिटी गार्ड ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार 

पीड़िता को घसीटकर बंद पड़े घर में ले गया था अभियुक्त
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, पंतनगरजीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में एक लड़की से सिक्योरिटी गार्ड ने दुष्कर्म कर दिया और जान में मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी के बदायूं का रहने वाला जंग बहादुर विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम वह नशे की हालत में विवि के ही ठेका कर्मी की 12 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बंद पड़े सरकारी आवास में पीछे से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को बंद आवास में ले जाते स्थानीय लोगों ने देखकर सुरक्षा विभाग को सूचना दी। इसके बाद पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस से पहुंचने से पहले गार्ड वहां से भाग निकला।

एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है और उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement