रुद्रपुर में मुठभेड़: आठ राउंड चली गोलियां, कुख्यात असलाह सप्लायर बंटी कोली के पैर पर लगी गोली

Share News

पुलिस ने बरामद किए 10 असलहे

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। पुलिस ने मोदी मैदान के पास हुई एक सनसनीखेज पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में कुख्यात हथियार तस्कर बंटी कोली और उसका साथी मनोज को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बंटी के पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध असलहे बरामद किए हैं।

​रविवार की रात एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिडकुल और रुद्रपुर क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना बंटी कोली मोदी मैदान के पास डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बंटी कोली ने टीम पर जान से मारने की नीयत से 04 राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली बंटी के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, नौ तमंचे, 26 कारतूस, एक बाइक और सात हजार रूपये बरामद किए हैं।

कौन है शातिर अपराधी बंटी कोली?

​एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अभियुक्त बंटी कोली निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर एक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या के प्रयास (307 IPC), आर्म्स एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। साल 2024 में बंटी को 03 माह के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन उसने शहर में रहकर अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं।

पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी

​एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि इस नेटवर्क को ध्वस्त करना जनपद की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण था। घायल बंटी कोली का जिला अस्पताल रुद्रपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ BNS की धारा 109/111 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *