गदरपुर में एक परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्र होंगे निरस्त

एडीएम की अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी ने की संस्तुति

न्यूज एंड नाॅक ब्यूरो, रूद्रपुर। एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी की बैठक की गई। इसमें जाति प्रमाण पत्रों के तीन मामलों की सुनवाई की गई। कमेटी ने गदरपुर क्षेत्र में जारी किए गए एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की संस्तुति की। 

किच्छा में शिकायतकर्ता रवि कुमार की ओर से प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र के सभी संबंधितो के अभिलेखों का पूर्ण सत्यापन व उनके पूर्वजों के जाति निवास के प्रमाण की जांच कराने के लिए तहसील स्तर पर तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। समिति को 15 दिन के भीतर सत्यापन आख्या स्पष्ट मंतव्य सहित उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। 

हाईकोर्ट की ओर से रिट याचिका हरबंस सिंह बनाम सुंदर कौर में पारित आदेशों के अनुपालन अनुरूप सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को 15 दिवस का समय देते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, ऋचा सिंह, रविंद्र जुवांठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, तहसीलदार किच्छा गिरीश त्रिपाठी, पटल प्रभारी सचिन काला आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement