
पुलिस ने बाप -बेटे सहित पांच लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, सितारगंज। तराई में खनन और लकड़ी माफिया वनकर्मियों पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। बाजपुर में लकड़ी तस्करों के हमले के बाद अब सितारगंज में खनन माफिया ने वनकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
। इस दौरान वन दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


